सनातन परंपरा ने सेवा को ही धर्म माना, जानिए वृंदावन में योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन परंपरा ने सेवा को ही धर्म माना है। स्वामी विवेकानन्द ने भी धर्म को सेवा मानकर कार्य किया। कैंसर जैसी बीमारी के लिए ये अस्पताल बहुत उपयोगी साबित होगा।


 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम के नाम पर पूरे देश में जो सेवा का मिशन चल रहा है। यहां दूसरे राम द्वारा उसे एक नई गति दी जा रही है। यह अदभुत संयोग है।

योगी आदित्यनाथ योगीराज की नगरी में आरके मिशन द्वारा शुरू किए गए कैंसर यूनिट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के साथ मंच साझा किया। मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।

इससे पहले आगरा में खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी की। यहां मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी आईं थी। राष्ट्रपति को हेलाकॉप्टर से वृंदावन पहुंचना था लेकिन, दृश्यता कम होने के चलते उनका काफिला यमुना एक्सप्रेस वे होकर वृंदावन पहुंचा।